Monday, August 23, 2010



पिछले पंद्रह सालों से बातों और गीतों से आपका दिल हम दो RJs FM radio के ज़रिये बहलाते आ रहे हैं | कभी हमारी पसंद के गानों के नशे ने आपको मदहोश किया है...कभी आपकी पसंद के गाने आप ही को परोसकर, आपकी ख़ुशी में हम शरीक हुए हैं, और दिल ही दिल में आपकी पसंद की दाद भी दी है |
सालों से चले आ रहे इस musical रिश्ते को अब हम internet पर अपने blog पर ले आये हैं, Technology ने इतनी तरक्की की है, तो हम और आप क्यूँ पीछे रहें | आप कहेंगे...'You tube' में तो यह गाने पहले से ही हैं | जी हाँ , बिलकुल है, You tube के हम तमाम music lovers ....... बहुत शुक्रगुज़ार हैं | लेकिन You tube तो एक अथाह समंदर है, और कई बार, जो गाना सुनने को जी चाहता है, उसकी first line याद नहीं आती, ढूंढना मुश्किल हो जाता है |

आपने पिछले पंद्रह सालों में जिन गानों को बहुत पसंद किये हैं, उन्हें तलाशकर उनके links हमने अपने इस blog में डाले हैं | तो फिर आईये , You tube को thank you कहते हुए , अपनी पसंद के गानों पर click कीजिये और उनका लुत्फ़ उठाते रहिये